बस्ती: छावनी पुलिस ने नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाक्षेत्र के एक गांव की पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बगल के गांव का पंकज शुक्ल उसकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब इसकी जानकरी उनको हुई तो वह आरोपित के घर पहुंचे। आरोपित के परिवारीजन ने अपमानित किया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर बीते शनिवार को आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दिया। छावनी थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया पुलिस टीम ने आरोपित को पचवस अमारी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है।.